फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र में महिला की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप

Thu, 06 Oct 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाबरी। गांव बुटराड़ा में महिला की मौत हो गई। ससुरालियों ने महिला के शव का दाह संस्कार कर दिया। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि पति और ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए उसका शव फूंक दिया। 
विज्ञापन


 कैराना निवासी मलखान की बेटी कमलेश की शादी 25 साल पूर्व बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी आनंद से हुई थी। कमलेश के भाई कृष्ण ने बुधवार को बाबरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसमें बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन का मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। बुधवार सुबह उसे बुटराडा गांव से ही किसी ने कॉल करके बताया कि तुम्हारी बहन की हत्या करके शव फूंक दिया है।

कृष्ण ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ बुटराड़ा  पहुंचा, तब तक श्मशान घाट पर कमलेश का दाह संस्कार कर दिया गया था। कृष्ण का आरोप है कि उसकी बहन कमलेश की हत्या की गई है तथा सबूत नष्ट करने के लिए ही आनन फानन में उसका शव फूंक दिया। पुलिस ने पति आनंद, उसके भाई मदन, शिवकुमार, पूनम के खिलाफ हत्या और हत्या कर सबूत मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें