शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी में हुए योगेश हत्याकांड का जल्दी ही खुलासा होने वाला है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू में युवक को गोली मारने के मामले में भी दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा हुआ है।
चार को झिंझाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी योगेश खेत से चारा लेने गया था। बदमाशों ने खेत पर ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले की छानबीन में लगी पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा है।
उनसे पूछताछ चल रही है। संभावना है कि जल्दी ही वारदात का खुलासा कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, बाबरी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व भाजू गांव के युवक को गोली मार दी गई थी।
उस मामले में भी दो संदिग्ध को उठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल ने बताया कि दोनों ही वारदातों में अहम सुराग मिले हैं। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।