शामली के कांधला कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एडिशनल मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह की गाड़ी के चालक की व्यापारियों से नोकझोंक हो गई। इस दौरान चालक ने व्यापारी अमित के साथ मारपीट कर दी। जिसमें अमित की आंख में गंभीर चोट आई। इससे अन्य व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।