फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में चोरी, व्यापारी भड़के

Fri, 26 Feb 2016 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।  बदमाशों ने बुधवार रात शहर के बीच स्थित शिवचौक के पास दो दुकानों में छत की तरफ से घुसकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। व्यापारियों में चोरी की वारदातों को लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी नीरज बंसल की शिवचौक के पास पारस प्लास्टिक के नाम से क्राकरी की दुकान है। इनके पास ही जैन विहार निवासी प्रवीण कुमार की गर्ग ट्रेडिंग के नाम से कास्मेटिक की दुकान है। सुबह व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो चोरी का पता।

इसके बाद शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पारस प्लास्टिक के मालिक नीरज बंसल ने बताया कि उनकी दुकान से 60 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन


वहीं, कास्मेटिक दुकान संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से 80 हजार नकदी सहित करीब सवा लाख का सामान चोरी कर लिया गया। सीओ सिटी निशांक शर्मा और कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें