फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से बारात में गई बोलेरो चोरी

Fri, 26 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से शादी समारोह में शामिल होने आए बारातियों की बोलेरो बुधवार रात शातिरों ने पार कर दी। घटना की खबर पर पुलिस चौकन्नी हो गई। नाकेबंदी कर चेकिंग चालू कर दी गई। घेराबंदी होने पर शातिर बोेलेरो को पक्का तालाब इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


संघर्ष नगरस कर्रही जनपद कानपुर निवासी विक्की तिवारी बोलेरो का चालक है। वह बुकिंग पर कानपुर से बारात लेकर शांतिनगर इलाके में आया था। बोलेरो सड़क पर खड़ी कर खाना खाने चला गया था।

कुछ देर बाद बाहर आया तो बोलेरो गायब थी। उसने समय गंवाए बिना पुलिस कंट्रोल रूम पर बोलेरो चोरी की खबर दी। सूचना पर कोतवाली और थानों के  फोर्स ने नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान ही बाकरगंज चौकी इंचार्ज परवेज को पक्का तालाब के पास लावारिस हालत में बोलेरो खड़ी मिली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश में जुटी है।

बता दें कि दस दिन पहले भी आबूनगर इलाके से घर के बाहर से बोलेरो चोरी हो गई थी। उस बोलेरो का कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि वाहन चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें