फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर महिला ने दी जान 

Fri, 24 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुखी परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव में विवाहिता रूबी पुत्री अवधनरायन ने बृृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार के लोगों को सौंप दिया। शाम को विवाहिता के ससुराल वालों ने मूड़घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

नगर थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी अवधनरायन ने अपनी बेटी रूबी की अप्रैल में शादी की थी। शादी के बाद गौना जाना बाकी था। बुधवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर मकान के छत पर सोने चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रूबी घर के एक कमरे में सोने चली गई। सुबह घर के लोग जब छत से नीचे आए तो रूबी को आवाज दी। उसका कमरा नहीं खुला तो लोगों ने जंगले से झांका। रूवी का शव छत की कुंडी से लटकता देख परिवार वालों के होश उड़ गए।  घटना की सूचना पुलिस के साथ ही ससुराल के लोगों को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतरवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को ससुराल पक्ष के लोगों ने रूबी का अंतिम संस्कार कुआनो नदी के तट मूड़घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें