फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने वाले दो आरोपी दबोचे

Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में घुसकर छात्रों और अध्यापकों पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। वहीं, मामले में पुलिस ने संगीन धाराएं भी बढ़ा दी हैं, जबकि घटना के बाद तहरीर देने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन


गत 31 दिसंबर को कैराना स्थित सेंट आरसी साइंटिफिक स्कूल में नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो छात्रों में कहासुनी हो गई थी। एक छात्र ने कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया था। इसके बाद करीब 40 युवक दीवार फांदकर स्कूल में घुस गए थे और छात्रों तथा अध्यापकों पर डंडे, सरिया और बेल्टों से हमला बोल दिया था।

वारदात के दिन ही स्कूल डायरेक्टर यशपाल पंवार ने कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी। सोमवार को छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल तथा फिर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई न होने पर रोष जताया था और आंदोलन की चेतावनी तक दी थी।  इसके बाद पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कराई। वहीं, आरोपियों के खिलाफ दर्ज एनसीआर को मुकदमे में तरमीम करते हुए संगीन धाराएं भी बढ़ा दीं।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने पहचान होने पर आरोपी इंतजार निवासी मोहल्ला आलकला और जितेंद्र निवासी आलखुर्द को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, वहां से न्यायालय ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पहचान होने पर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

वहीं, सीओ कैराना भूषण वर्मा का कहना है कि पूर्व में घटना की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया है, जिसमें विभिन्न धाराएं लगी हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

स्कूल संचालक ने एसपी से मिलकर जताया रोष 
शामली। कस्बा कैराना के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में घुसकर बाहरी युवकों द्वारा हमला करने की घटना पर जिले भर के स्कूल संचालकों ने नाराजगी जताई।

मंगलवार शाम स्कूल संचालकों ने पुलिस अधीक्षक से उनके कैंप कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्कूल में घुसकर हमला करना अराजकता को प्रदर्शित करता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल ने उनसे कहा कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान सहोदय के अध्यक्ष यशपाल पंवार, सूर्यवीर सिंह, अजय संगल, चेतन मुंजाल, सुनील गोयल, राजकुमार गर्ग, राजीव गर्ग सहित अन्य स्कूल संचालक मौजूद रहे। 

मुकदमे में लगाई गईं यह धाराएं 
स्कूल में घुसकर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में बलवा की धारा 147,148, स्कूल में घुसकर हमला करने की 452, मारपीट की धारा 323 और धमकी देने की धारा 504,506 भी लगाई गई हैं। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें