शामली। टॉवर पर लगी बैटरी चोरी करने वाले चार सदस्यों के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने एक कार और गढ़ीपुख्ता में एक टावर कंपनी सेे चुुराए करीब छह लाख की कीमत की 24 बैटरी भी बरामद की है। इस मामले में सहारनपुर का एक कबाड़ी सहित तीन लोग ओर फरार बताए गए हैं।
बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया एक नवंबर की रात्रि आदर्श मंडी पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका और तलाशी ली। उसमें 24 बैटरी मिली। पुलिस ने कार सवार चारों युवकों को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ के बाद चारों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना का खोल दी।
बताया कि पूरा गिरोह टॉवर से बैटरी चोरी करने का काम करता है। कार से पुलिस ने गढ़ीपुख्ता थाने के गांव पेलखा में लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर से चोरी बैटरे बरामद कर लिए।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में सुभाष पुत्र श्याम सिंह हिंगोखेड़ी थाना कैराना, रवि पुत्र सुरेश गांव हिंगोखेड़ी थाना कैराना, टीटू पुत्र सुभान्ना निवासी गांव शेखूपुरा थाना आदर्श मंडी और मनोज पुत्र शेखर निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा मंगलोर जिला हरिद्वार है।
यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में करते हैं चोरी
पकड़े गए चोरों ने सहारनपुर, देवबंद और रुड़की, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर में स्थित कई मोबाइल टॉवरों पर चोरी की है। पुलिस के अनुसार इस साल जून से लेकर अब तक वह 26 चोरी कर चुके हैं।
सहारनपुर में कबाड़ी को बेचते थे बैटरी
पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह टॉवरों से बैटरी चुराने के बाद सहारनपुर में कबाड़ी शम्शू को बेचते थे। पुलिस ने उसको भी इस मामले में मुल्जिम बनाया है। साथ ही दो अन्य चोर भी फरार हैं। एसपी के अनुसार तीनों को भी जल्द गिरफ्तार कराया जाएगा। साथ ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
15 हजार के इनाम की घोषणा
बैटरी चोर गिरोह के पकड़े जाने पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही भारती इंफ्राटेल प्रा. लि. के सुरेशवीर सिंह ने भी पुलिस को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।