फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर फायरिंग का मामला: एसओजी टीम के तीन पुलिसकर्मी निलंबित, सीओ पर लगा ये गंभीर आरोप

Fri, 09 Apr 2021 01:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

  • एसओजी टीम के तीन पुलिसकर्मी निलंबित   
  • भाजपा नेता अश्विन की कार पर फायरिंग का मामला 
  • एएसपी की जांच में प्रथम दृष्टया अभद्रता का दोषी माना 
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कस्बा एलम निवासी भाजपा नेता अश्विन की कार पर फायरिंग के मामले में एसपी ने एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एएसपी की जांच में पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया दुर्व्यवहार का दोषी माना गया है। 

विज्ञापन


एलम निवासी भाजपा नेता अश्विन कुमार ने आरोप लगाया था कि कांधला में मंगलवार रात एसओजी टीम के तीन पुलिसकर्मियों व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। गोली लगने से उनका साथी मनीष घायल हो गया था। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने लाकर अभद्रता और मारपीट की। उन्होंने सीओ पर भी मारपीट एवं पेट्रोल पंप की लूट में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एएसपी ओमप्रकाश सिंह कर रहे हैं। मामले में एसपी ने एसओजी के हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार एवं अंशुल कुमार को निलंबित कर दिया है। 

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सभी लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। सीटीसीवी फुटेज और कॉलेज डिटेल चेक की जा रही हैं। जांच में जो भी निष्कर्ष आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद हुए दुर्व्यवहार का प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: कोरोना की जगह लग गया एंटी रैबीज का टीका, डीएम ने बैठाई जांच, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


एसपी से मिले भाजपा नेता, मंत्री ने दिए निर्देश 
भाजपा नेता अश्विन की कार पर फायरिंग के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के नेतृत्व में अन्य भाजपा नेता एसपी से मिले और मामले की सही जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष के साथ रामकुमार सहरावत, प्रसन्न चौधरी, पवन तरार आदि मौजूद रहे। उधर, गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी एसपी को पूरे प्रकरण की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें