शामली में पकड़े गए आरोपियों को पेश करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा तथा दो छुरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी विजय भूषण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार को एसओ झिंझाना बीपी सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने गांव टपराना ईदगाह के पास तीन बाइक पर आ रहे संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। इस पर उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेरकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक तीनों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर डबल बैरल मय एक खोखा, एक कारतूस और दो छुरी बरामद बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में हरियाणा के करनाल के मुनक थाना घरोड़ा निवासी बिटटू पुत्र नफे सिंह, करनाल क्षेत्र के थाना सदर विकास कॉलोनी निवासी ऋषि पुत्र जयनारायण और पंकज पुत्र शेर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
वहीं, जानसठ के गांव भलेड़ी निवासी दीपक पुत्र धर्मवीर सिंह पर पुलिस टीम पर हमला करने तथा अवैध शराब बेचने सहित कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गांव गढ़ी निवासी सतीश पुत्र रामसिंह के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।