फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूट, रिपोर्ट दर्ज न होने पर हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। सलेमपुर मार्ग रजवाहे पर एक युवक को बंधक बनाकर बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे पीड़ित के परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी सादिक बुधवार दोपहर साइकिल से ऊन जा रहा था। सलेमपुर मार्ग रजवाहे के समीप सड़क पर खड़ी एक महिला ने बोझा उठवाकर सिर पर रखवाने के लिए उसे रोक लिया। युवक का आरोप है कि जैसे ही वह खेत में घुसा तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।

उससे 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की। बदमाश उसे बांधकर गन्ने के खेत में डाल गए। कुछ देर बाद उसकी आवाज सुनकर खेत में पहुंचे राहगीरों ने उसे बंधक मुक्त किया।
विज्ञापन


सूचना पर पर युवक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय घटना को झूठा बताया और युवक को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें