फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा कुरतान में दो पक्षों में टकराव

Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
कांधला। शिव मंदिर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में टकराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, अभी तक इस मामले में दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


गांव खेड़ा कुरतान में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। ग्रामीणों ने मंदिर में मेला लगने के लिए कई बीघा भूमि दान में दे रखी है। आरोप है कि मंदिर की इस भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को आरोपी पक्ष ने इस भूमि की ओर अपना दरवाजा लगाकर कुछ भूमि को अपनी ओर मिलाने का प्रयास किया।

मंदिर के पुजारी ने गांव के गण्यमान्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और झगड़ा होने लगा। 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटा दिया। गांव के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाकर उनसे बात की गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी सहमति जताते हुए भूमि को यथा स्थिति में छोड़ दिया है।
विज्ञापन


उधर, इस मामले के बारे में थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर आने पर जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से गश्त कराई जा रही है। किसी भी स्थिति में माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें