फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बरामद न होने पर सीओ काे घेरा

Thu, 08 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/बाबरी। बाबरी के कुरमाली से आठ दिन पूर्व लापता किशोरी को आज तक भी बरामद नहीं कर पाई। बृहस्पतिवार को इससे गुस्साए किशोरी के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे सीओ का घेराव किया। बाद में जल्द ही बरामदगी का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


कुरमाली गांव से आठ दिन पूर्व एक किशोरी दुकान पर सामान लेने गयी थी। आरोप है कि संजीव सिसौली मुजफ्फरनगर व कल्लू कासमपुर के खिलाफ लड़की के भाई ने अपहरण कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजनों ने एसपी से बरामदगी की गुहार लगाई थी, जिस पर एसपी ने जल्द ही किशोरी की बरामदी का आश्वासन दिया था।

पुलिस ने इस मामले में किशोरी की बरामदगी को सर्विलांस, एसओजी  की टीम लगाई, लेकिन अभी तक भी किशोरी बरामद नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार को परिजनों  ने बाबरी थाने  में किशोरी की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पहुंचे सीओ थानाभवन का ग्रामीणों ने घेराव किया। पुलिस ने जल्द ही किशोरी की बरामदगी का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें