फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने पर बोला हमला

Tue, 17 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। तीन दिन पूर्व बिटोड़े में आग लगाने वाले तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की रंजिश में पीड़ितों पर फिर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी डंडों, चाकू और तमंचों से हमला किया। साथ ही नकदी, सोने की चेन लूट ली। 
विज्ञापन

  ग्राम अलीपुर निवासी ऋषिपाल कैराना पशु चिकित्सालय में कर्मचारी के पद पर तैनात है। सोमवार सुबह आठ बजे ऋषिपाल बाइक पर कैराना पशु चिकित्सालय आ रहा था। अलीपुर व घिस्सुगढ़ के बीच नौ लोगों ने ऋषिपाल को गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक रुकवा ली। उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।   एक हमलावर ने ऋषिपाल  के पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की। उसने चाकू हाथ से पकड़  लिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए ऋषिपाल के गले से  सोने की चेन व जेब से 2200 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

  ऋषिपाल द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और फरार हो गए। बाद में पीड़ित ऋषिपाल ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पांच नामजद सहित नौ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तीन दिन पूर्व 13 मई की रात नौ बजे ऋषिपाल के चचेरे भाई इंद्राज के उपलों के दो बिटोड़ों में आग लगा दी गई थी।     जिसमें इंद्राज की तहरीर पर तीन सगे भाईयों तासीम, सत्तार व तसलीम निवासी अलीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी की रंजिश में यह हमला हो सकता है। फिलहाल उक्त तीनों के अलावा तौफिक व बिल्ला तथा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें