बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के नाईवाली चौक पर हरियाणा टूरिस्ट कांप्लेक्स सैंड पाइपर के सामने लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में सोमवार को अचानक आग लग गई। इससे यूनियन बैंक और और सर्कुलर रोड पर आने जाने वाले राहगीरों में हड़कंप मच गया। बैंक के अग्नि नियंत्रक यंत्र की आग बुझाने की कोशिश नाकाम होने के बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
इस दौरान आग लगने की सूचना पर नाईवाली चौक पर तैनात ट्रैफिक इंचार्ज अजीत सिंह और सिपाही नवीन, संदीप ने आनन-फानन में ट्रैफिक डायवर्ट किया। इस घटना से मात्र 10 मिनट पहले ही सर्कुलर रोड पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गुरुद्वारे के पास भी एक ट्रांसफार्मर में भी आग लगी जिसको फायर बिग्रेड द्वारा बुझाया गया ।