फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क

Thu, 29 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी रामकिशोर को बाबरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। ठगी के शिकार हुए लोगों ने जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गंभीरता से जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने बताया कि बाबरी क्षेत्र के कई लोगों से रामकिशोर निवासी गांव अफजलपुर गाजियाबाद ने सरकारी विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी रामकिशोर के खिलाफ डेढ महीना पूर्व बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

मंगलवार को बाबरी थाना पुलिस ने रामकिशोर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पुलिस ने आरोपी से गंभीरता से पूछताछ नहीं की, जिस कारण  उससे ठगी कर ली गई रकम भी बरामद नहीं हो सकी। यह भी पता चला कि रामकिशोर का नेटवर्क यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में फैला हुआ है। सरकारी विभागों में वह अपनी गहरी पैठ बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था। 
विज्ञापन


उनकी मांग है कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए, ताकि पीड़ितों की रकम बरामद हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबरी थाना पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है, लिहाजा इसकी विवेचना किसी दूसरे थाने की पुलिस से कराई जाए।                 पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें