फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम्होल में ट्रक को टक्कर मारकर लूट लिए 24 हजार

Thu, 29 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
cash - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नम्होल के समीप एक ट्रक को टक्कर मारकर हजारों की रकम लूटने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट और इसके बाद उसके जेब में रखे करीब 24 हजार की रकम को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार देर रात का है जब राकू राम निवासी पुत्र शिव राम निवासी बडवार सरकाघाट ने बताया कि जब वह नम्होल के समीप संगीरठी नामक स्थान पर पहुंचा तो एक ट्रक ने उसके ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

उसने बताया की हादसे के बाद वह रुक गया। मगर इसी दौरान दूसरे ट्रक में सवार कुछ लोग नीचे उतरे ओर उसे ट्रक से बाहर निकालकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो वह उसकी जेब से 24 हजार 500 रुपये लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि संगीरठी के पास ट्रक चालक के साथ मारपीट और पैसे लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें