फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना लीक करने के शक में हुआ कत्ल

Wed, 16 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कांधला थाना पुलिस ने सोनू हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रमाला (बागपत) के गांव गूंगाखेड़ी निवासी सोनू की हत्या लूट            की सूचना लीक करने के शक में की गई थी। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व सोनू का शव कांधला थाना क्षेत्र में किवाना मार्ग पर खेत में पड़ा मिला था। सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या के संबंध में सोनू के पिता महेंद्र की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कांधला थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की, तो अहम सुराग हाथ लगे। 

मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भारसी मोड़ के पास से सचिन तोमर पुत्र सुबोध कुमार और धर्मेंद्र पुत्र महावीर निवासी गूंगाखेड़ी थाना रमाला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा (315 बोर) और दो कारतूस बरामद हुए। बुधवार दोपहर आरोपियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मीडिया के सामने लाया गया। 
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी सचिन तोमर, धर्मेंद्र, ककड़ीपुर निवासी अनिल और मृतक सोनू लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। 22 सितंबर को इस गिरोह ने कांधला क्षेत्र में लूटपाट की। उसमें सोनू भी इनके साथ रहा था। अनिल, सचिन और धर्मेंद्र को शक हो गया कि सोनू वारदात की सूचना पुलिस को देने वाला है, इसी शक के चलते वह तीनों लोग सोनू को लेकर किवाना मार्ग पर पहुंचे और गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह का सरगना अनिल ककड़ीपुर है, जो अभी फरार चल रहा है। उसको गिरफ्तार करने के लिए टीम प्रयास में लगी है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि अनिल शातिर बदमाश है, पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है तथा कुछ दिन पूर्व ही बागपत के एक हत्याकांड में भी उसका नाम प्रकाश में आया है। 

बीकॉम का छात्र है सचिन 
हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया सचिन तोमर बड़ौत में छपरौली रोड स्थित कालिंदी कॉलेज से बीकॉम कर रहा है। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि अनिल के कहने पर ही वह सोनू की हत्या के लिए तैयार हुआ। तमंचा भी अनिल ने ही उन्हें लाकर दिया था। 

बस से आते थे लूटपाट करने कांधला 
पुलिस के मुताबिक अनिल का गिरोह कांधला क्षेत्र में लूटपाट करने के लिए बस से आता था। 22 सितंबर को भी गिरोह के बदमाश बस से कांधला आए और यहां से बाइक तथा नकदी लूटने के बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें