फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक से लूट, एक दबोचा

Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना।  बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर होटल मालिक को लूट लिया। ने शोर मचाने पर भीड़ ने एक लुटेरे को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 11 बजे मोहल्ला अंसारियान निवासी तनवीर अहमद बेगमपुरा में स्थित होटल बंद करके रिक्शे से घर जा रहा था। बेगमपुरा में ही एक गली में पहले से ही बाइक सवार तीन बदमाश खडे़ थे। जैसे ही तनवीर की रिक्शा वहां पहुंची तो बदमाशों ने रिक्शा रुकवाकर तनवीर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर तनवीर से 1700 रुपये लूट लिए। शोरशराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया।

कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तनवीर की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकडे़ गए आरोपी अबदुल्ला पुत्र जमशेद निवासी मोहल्ला तिमरशाह शामली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वारदात में           आरोपी अबदुल्ला के साथ समीर और सलमान भी शामिल थे। दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें