हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरजूपुर दुर्जना गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए फांसी पर लटकाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। सांडी थाना क्षेत्र के चौधकपुर निवासी सुरेश ने बेटी मंजू (30) की शादी तीन साल पहले सरजूपुर दुर्जना निवासी संदीप के साथ हुई थी। उसके डेढ़ साल की एक पुत्री है। गुरुवार रात मौत हो गई। सूचना पर सुरेश सरजूपुर पहुुंचे।
उन्होंने हरपालपुर थाने में सूचना देकर दहेज के लिए मंजू को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। हरपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मंजू का शव जमीन पर पड़ा था। सुरेश का आरोप था कि संदीप ने दहेज में कार की मांग क ी थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन मंजू क ो मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। कई महीने मंजू मायके में रही। दो महीने पहले संदीप उसे लेकर आया था।
रमेश ने बताया कि गुरुवार 11 बजे संदीप ने फोन करके मंजू की दिमागी बुखार से मौत होने की जानकारी दी थी। संदीप का कहना था कि मंजू को बुखार आ रहा था। निजी डाक्टर से उसको दवा दिलवाई थी। रात में हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क ोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।