फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर चला कप्तान का डंडा

Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
police action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जनपद में चल रहे अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने के लिए एसपी को खुद कमान संभालनी पड़ गई। जहां पुलिस को जिले में एक भी ट्रॉली नहीं दिखाई दे रही थी, वहीं         कप्तान ने चंद मिनटों में ही कैराना रोड से रेत से लदी आठ ट्रॉलियां पकड़ लीं। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से अवैध रेत खनन की शिकायत एसपी के पास पहुंच रही थी। एसपी संबंधित थानेदारों को इसके संबंध में लिख देते थे, लेकिन अभी तक इसमें कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। रविवार रात एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा शहर में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें कैराना रोड पर रेत से लदी आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिलीं। एसपी ने कार से उतरकर सभी ट्रॉलियों को रुकवा लिया और उनसे कागजात मांगे, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सके। कोतवाली पुलिस को बुलवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं, एसपी डॉ. डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि अवैध रेत खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सात ट्रॉलियां और पांच ट्रैक्टर पकड़े गए हैं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई अन्य मौके से फरार हो गए, उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


कैराना में यमुना किनारे चल रहा खनन

कैराना यमुना पुल के बराबर में अवैध खनन चल रहा है। झिंझाना में भी ऐसा ही हाल है। सूत्रों की माने तो रेत माफिया स्थानीय स्तर से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों को मैनेज करके रखते हैं।

जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। कैराना यमुना पुल के बराबर से हैदरपुर के पास से रेत माफिया ट्रॉलियों में रेत भरकर शामली भेजते हैं। इसके बराबर में ही यमुना पुल पर चेक पोस्ट है। झिंझाना में रेत खनन कर ट्रॉलियां शामली पहुंची हैं, लेकिन यहां की पुलिस को सड़क पर दौड़तीं ये ट्रालियां नहीं दिखाई देतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें