फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी हुए अनूप हत्याकांड      में फरार चल रहे एक ओर हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और   दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है। 
विज्ञापन


दुल्लाखेड़ी में करीब एक माह पूर्व अनूप की घेर में सोते हुए जमीन के विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतवीर, जसवीर, जूली तथा योगेेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद अतवीर और योगेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।

जबकि जसवीर और जूली इस मामले में फरार चल रहे थे। सोमवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस आरोपी जसवीर पुत्र बेनी सिंह निवासी गढ़ीपुख्ता को पेलखा अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गढ़ीपुख्ता पुलिस ने हमले के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी कौशर उर्फ तोता पुत्र जबरदीन निवासी पल्ठेडी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें