फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने दी आत्महत्या की धमकी

Fri, 08 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
छेड़छाड़ का मामला - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शामली में पांथुपूरा की युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर बुधवार की शाम को पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। जिसके बाद चौसाना पुलिस हरकत में आयी और आरोपी युवक के घर पर दबिश देकर आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


देर रात युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। झिंझाना थाना क्षेत्र के गाव पांथुपूरा की बीस वर्षीय युवती को उसी के गांव का रहने वाला युवक छेड़छाड़ कर परेशान करता था। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने तहसील दिवस में मामले की शिकायत दर्ज कराई तो मौके पर मौजूद एसपी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिये, लेकिन चौसाना पुलिस के रवैया के आगे एसपी की एक न चली ।

छेड़छाड़ से तंग आयी युवती बुधवार की शाम को चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह युवती को चुप कराया और वापस घर छुड़वाया। आत्महत्या की धमकी के बाद हरकत में आयी पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पिता की गिरफ्तारी से क्षुब्ध युवक ने युवती को उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद आरोपी के छुड़ाने के लिये चौकी पर छुटभैया नेताओं का तांता लग गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के पिता को नहीं छोड़ा। जिस पर देर रात आरोपी युवक को सरेंडर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें