फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर आए हत्यारोपी को गोलियों से भूना

Fri, 08 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद की नमाज के बाद फातिहा पढ़कर घर लौट रहे हत्यारोपी को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। इसके बाद आरोपियों ने उसे चाकू से भी गोदा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक हत्या के आरोप में जेल में बंद था और जमानत पर घर आया था।
विज्ञापन


एसएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारोपी युवक के पिता ने तीन भाइयों समेत पांच लोगों को नामजद कराया है, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।



पीरखां मोहल्ला निवासी मोहम्मद खालिद ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले उनके बेटे अजहरुद्दीन उर्फ सोनू (24) का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह सोनू बैंक्वेट हॉल के पास कब्रिस्तान में फातिहा पढ़कर घर लौट रहा था। तभी कुछ लोगों ने सोनू पर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गोली मारने के बाद सोनू को चाकू से भी गोदा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना एसएसपी वैभव कृष्ण सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया।
विज्ञापन


सोनू के पिता मोहम्मद खालिद ने हप्पू उर्फ इरशाद, बाबू, रसीद पुत्र सलाम, मुनिया पुत्र सईद और आमिर पुत्र रसीद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें