फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन को पीटा

Fri, 07 Apr 2017 12:43 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दिल्ली रोड पर खेड़ीकरमू में शराब की दुकान को लेकर लोगों में आक्रोश भड़क गया। डंडे हाथों में लेकर महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश करने के साथ ही सेल्समैन की पिटाई कर दी। कई थानों की पुलिस और आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे खेड़ीकरमू गांव के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर शराब की दुकान पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि आबादी के पास शराब की दुकान नहीं चलने देंगे। उन्होंने शराब की दुकान बंद कराने को लेकर जमकर हंगामा किया। भीड़ के हंगामा करने पर दुकान पर तैनात सेल्समैन ने शटर बंद कर दिया,

जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सेल्समैन को पीट दिया और दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस सूचना पर शामली कोतवाली, आदर्श मंडी, कैराना और झिंझाना थाना पुलिस के अलावा जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने उनसे स्पष्ट कहा कि यहां आबादी के नजदीक शराब की दुकान नहीं चलने देंगे। चेतावनी दी कि शुक्रवार को शाम पांच बजे तक उक्त दुकान यहां से हट जानी चाहिए।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। उन्होंने बताया कि जनता की भावना को देखते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी। दुकान को यहां से शिफ्ट करने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें