फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, मौत

Wed, 10 Feb 2016 01:07 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शार्ट कट के चक्कर में स्कूल जाती छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया तो पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


चरण सिंह कालोनी निवासी योगेंद्र की पुत्री आयुषी(15) मेपल्स एकेडमी में कक्षा दस की छात्रा है। आयुषी मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली। रास्ता खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से उसकी स्कूल वैन रेलवे लाइन के दूसरी ओर खड़ी होती है। यहां से आयुषी रेलवे लाइन पार कर वैन तक पहुंचती है।

मंगलवार को आयुषी जब धीमानपुरा फाटक के पास रेलवे लाइन क्रास कर रही थी, तभी सहारनपुर की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आयुषी आ गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन



 हालांकि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें