फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी हत्याकांड का खुलासा

Thu, 14 Dec 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी अमरपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में हुई छात्रा सोनी की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अमरपाल उर्फ पाल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। हत्यारोपी ने बताया है कि छात्रा के साथ उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रह था। मृतका छात्रा के परिवारीजन इसका विरोध करते थे। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि तीन दिन पूर्व ही सोनी ने कहा था कि हमारी शादी नहीं हो पाएगी, तू मुझे मार दे और खुद भी मर जा। इसी के चलते उसने सोनी की हत्या की और फिर खुद भी रेलवे फाटक पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचा था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


गांव गढीश्याम निवासी बीरसैन कश्यप की बेटी सोनी गंगेरू स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह सहेलियों संग कॉलेज से पैदल ही अपने घर लौट रही थी। इसी बीच गांव निवासी गढ़ीश्याम के पास ही गन्ने के खेत से निकले अमरपाल उर्फ पाल्ला ने धारदार हथियार (बलकटी) से प्रहार करके छात्रा सोनी की हत्या कर दी थी। वारदात का विरोध करने पर अध्यापिका कोमल को घायल भी कर दिया था। इस मामले में छात्रा के भाई कृष्ण कुमार की तरफ से अमरपाल और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  कांधला थाने में दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अमरपाल उर्फ पाल्ला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। छात्रा सोनी के साथ एक वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अगस्त माह में उन दोनों को गांव के ही व्यक्ति ने एक साथ देख लिया था, जिस कारण विवाद हो गया था। उसने छात्रा को मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था, जिसके बाद उनकी बातचीत होती रहती थी। वह दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सोनी के घरवाले इस पक्ष में नहीं थे। कुछ दिन से उसको स्कूल भी नहीं जाने दिया था। आरोपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही सोनी ने कहा था कि हमारी शादी नहीं हो पाएगी, तू मुझे मार दे और खुद भी मर जा। इसी के चलते उसने सोनी की हत्या की और फिर खुद भी रेलवे फाटक पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी अमरपाल को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश परउसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें