फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 06 Apr 2017 12:23 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

ऊन। कस्बे में हरिजन चौपाल पर बैठे युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ झिंझाना पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने घटना के संबंध में परिजनों से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

बुधवार शाम 5.20 बजे ऊन के मोहल्ला नोतनाघाटी निवासी 25 वर्षीय बंटी पुत्र श्रीचंद हरिजन चौपाल पर अपने साथियों के साथ बैठा हुआ लोगों बातें कर रहा था। उसी दौरान गांव निवासी एक युवक वहां आया। आते ही आरोपी ने बंटी की छाती पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही बंटी वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलते ही बंटी के साथ बैठे युवक डर के मारे भाग गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अन्य लोग एकत्र हो गए तथा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ झिंझाना आनंद वर्मा, कार्यवाहक एसओ झिंझाना सतपाल सिंह व ऊन चौकी प्रभारी कंवरपाल सिंह मय पहुंचे और परिजनों से बात की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मृतक  के परिजनों से हत्या का कारण भी जानने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पुलिस रंजिश मानकर चल रही है। सीओ झिंझाना आनंद वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया कोई मारपीट की की बात सामने आ रही है। तहरीर लिखी जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

छाती को पार कर शटर में जा घुसी गोली 
ऊन। युवक ने तमंचा उसकी छाती पर रखा और जब तक बंटी कुछ समझ पाता ट्रिगर दबा दिया। गोली छाती में घुसकर पार हो गई। गोली कुछ दूरी पर शटर में जा लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें