शामली। थानाभवन क्षेत्र के एक गांव में युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती से बीस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। युवती के परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
थानाभवन क्षेत्र के एक गांव की युवती की दो युवकों द्वारा अश्लील वीडियो बनाने की मामला सामने आया है। अब दोनों आरोपी युवक वीडियो को नेट पर डालने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने पीड़ित युवती के भाई को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले पीड़ित युवती के भाई से दो हजार रुपये लिए। जिसके बाद उन्होंने अब बीस हजार रुपये की मांग की है। युवती के भाई ने बीस हजार रुपये के प्रबंध का प्रयास करना शुरू किया, लेकिन उसे बीस हजार रुपये नहीं मिले।
इसके बाद उसने अपने परिजनों को इस बारे में बता दिया। शनिवार को पीड़ित युवती की मां ने एसपी को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।