फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: पांच आरोपी दबोचे, चोरी की छह बाइक, एक स्कूटी और हथियार बरामद

Wed, 06 Oct 2021 06:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बाइक, एक स्कूटी, तीन मोबाइल, तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कोतवाली पुलिस ने गांव लिलौन के जंगल में नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक, एक स्कूटी, तीन मोबाइल, तमंचे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने गांव लिलौन के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों को शामली, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड से चोरी किया गया था। चोरी करने के बाद बिना नंबर प्लेट के कुछ दिन चलाकर शामली के रहने वाले गिरफ्तार साथी सागर के पास छोड़ी थी, जिन्हें दूसरे जनपद में बेचने के लिए ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

पकड़े गए आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ पाजी निवासी गांव नहाली थाना सरधना जनपद मेरठ, कृष्ण निवासी संजय कालोनी भाटी माईंस फतेहपुर डेरी थाना जौनापुर जिला साउथ दिल्ली, करण निवासी पुष्प विहार सेक्टर-1 थाना साकेत न्यू दिल्ली-17, सागर निवासी गांव खेड़ीकरमू थाना कोतवाली शामली और संदीप निवासी गांव रसूलपुर थाना सेक्टर-32 करनाल (हरियाणा) है। गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें