फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में सहारनपुर पुलिस पर हमला, एसओ सहित पांच घायल

Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने सहारनपुर के तीतरो थाने की पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने  पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर थाना झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम सहारनपुर के थाना तीतरो के थानाध्यक्ष अरुण पंवार पुलिस के साथ गांव अलाउद्दीनपुर में लूट के आरोपी की तलाश में गए थे। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान  महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंड़ों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में पुलिस टीम संभल नहीं पाई, पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पथराव कर पुलिस की प्राइवेट कार में तोड़फोड़ कर दी। हमले में एसओ तीतरो अरुण पंवार, एसआई प्रमोद कुमार, दीवान रामपाल राठी, कांस्टेबल मनोज और गोपाल घायल हो गए। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर झिंझाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर वहां भीड़ को खदेड़ा। देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि तीतरो पुलिस दबिश के लिए आई थी, उस पर पथराव किया गया है, मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें