फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से साढे़ छह लाख रुपये लूटे

Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाभवन। इस्पात कंपनी के साढे़ छह लाख रुपये वसूल कर स्विफ्ट कार में लौट रहे एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी लूट ली और उसे बंधक बनाकर खेत में डालकर फरार हो गए। युवक की      आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे बंधनमुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी ने भी थाने में जाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

मुजफ्फरनगर के सूजडू निवासी असलम पुत्र मुनकाद नावला इस्पात कंपनी में कार्यरत है। असलम मंगलवार को फैक्ट्री स्वामी का थानाभवन के दो व्यापारियों से 6,52,250 रुपये लेकर स्विफ्ट कार से लौट रहा था। वह गांव ख्यावड़ी के पास      पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पिंक्चर होने की बात कहकर कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और असलम को आतंकित कर उसे होटल के पीछे गन्ने के खेत में ले गए। 
विज्ञापन


असलम को खेत में बंधक बनाकर बदमाश कार में रखी नगदी लूटकर फरार हो गए। युवक ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने उसे बंधन मुक्त कर 100 नंबर पर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। सूचना पर थाने पहुंचे एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने भी पीड़ित से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

एसपी का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी और घटनास्थल पर का दौरा करने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूछताछ करने पर युवक अलग-अलग बयान दे रहा है। सीओ को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने झोंका फायर
असलम के अनुसार उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने गन्ने के खेत में उसके ऊपर तमंचे से फायर किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे बांधकर खेत में डाल दिया और फरार हो गए। फैक्ट्री स्वामी सुनील कुमार जैन से पूछताछ के दौरान बताया कि पीड़ित असलम पिछले नौ वर्षों से उनके यहां नौकरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि असलम का तीन तलाक का मामला चल रहा था। जिसमें उसने तीन लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें