फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का गिरोह दबोचा दो वारदात का खुलासा

Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन चौकी क्षेत्र के गांव बझेडी के जंगल में शराब कंपनी के सेल्समैन से नकदी और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटी गई नकदी में से 8600 रुपये, तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक बरामद की गई हैं। वहीं, पूछताछ में बंधन बैंक कर्मियों से लूट का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


एक पखवाड़ा पूर्व शराब कंपनी का एरिया सेल्समैन अरविंद कुमार चौसाना से 38 हजार रुपये लेकर बझेड़ी गांव के रास्ते ऊन आ रहा था। रास्ते में  बदमाशों ने उससे नकदी और बाइक लूट ली थी। पुलिस उसी दिन से बदमाशों को तलाश करने में लगी हुई थी। बुधवार को झिंझाना थाने पर प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम ऊन चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ ऊन-चौसाना मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआकि इन्हीं बदमाशों ने शराब कंपनी के सेल्समैन से लूटपाट की थी।

इसके अलावा शामली में बंधन बैंक कर्मियों से लूट करना भी स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विकास पुत्र श्योराज निवासी गांव रंगाना, मोनू पुत्र बीरसेन निवासी गांव बाढ़ी माजरा, परीक्षित पुत्र विकास निवासी गांव बेहड़ा, छोटू पुत्र कष्णपाल निवासी लालूखेड़ी थाना तितावी (मुजफ्फरनगर), अमित पुत्र जयभगवान निवासी गांव श्यामली श्यामला को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लूटी गई नकदी में से 8600 रुपये, तीन तमंचे, कारतूस और दो चाकू के अलावा दो बाइक भी बरामद हुई।  थाना प्रभारी संदीप बालियान, परवेज तोमर, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें