फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन हमला कर डाला तेजाब

Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
acid attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। लिलौन गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे साइकिल सवार व्यक्ति पर रंजिश के चलते चार लोगों ने हमला कर दिया गया। आरोप है कि उस पर तेजाब भी फेंका गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी बाबू खान पुत्र रशीद के रिश्तेदार बुढ़ाना रोड शामली में रहते हैं। बुधवार सुबह बाबू उनके यहां आया था। वहां से साइकिल पर वह लिलौन गांव में अपने ताऊ के बेटे के पास जा रहा था। आरोप है कि लिलौन गांव के पास ही रास्ते में कार सवार महबूब, शौकीन निवासी सरवरपीर शामली और दो अज्ञात लोगों ने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। 

इसके बाद मारपीट करके उससे चार हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर तेजाब भी उड़ेल दिया। घटना की सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल बाबू खान को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कि सरवरपीर मोहल्ला निवासी सुलेमान पक्ष से बाबू खान का पूर्व में रिश्तेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें