फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 11:15 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
थानाभवन। दहेज की मांग पूरी न होने पर सऊदी अरब से फोन पर तलाक देने और ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को थानाभवन थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी जलालाबाद क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में कार और पांच लाख की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ दिन पहले पति भी सऊदी अरब चला गया था। उसके बाद भी ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न जारी रखा और जेठ ने कई बार उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। दहेज न मिलने के कारण उसके गले         में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश         की थी।
पीड़िता का आरोप है कि सऊदी अरब से पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया था। पीड़िता ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठानी और तीन
विज्ञापन

जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि महिला के पास वायस रिकार्डिंग की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें