फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर को पीटा, अनाज के बोरे फूंके

Tue, 06 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। गोगवान गांव में राशन डीलर से राशन लेने के विवाद पर आरोपियों ने डीलर को पीटकर अनाज के बोरों में आग लगा दी। आरोप है कि हमलावरों ने तंमचे से फायर भी किया तथा नकदी भी छीनकर ले गए। राशन डीलर ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले को आपसी रंजिश और झगडे़ का मान कर चल रही है। 
विज्ञापन


गोगवान निवासी राशन डीलर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर राशन की दुकान पर बैठकर राशन वितरण कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आये तथा राशन देने को कहने लगे। जिस पर उसने कहा कि उसके रजिस्टर में तुम्हारे परिवार का नाम दर्ज नहीं है। आरोप है कि युवकों ने उससे मारपीट की तथा अनाज के पांच बोरों में आग लगा दी। 

 हमलावरों ने तंमचे से फायर भी किया तथा राशन बिक्री से आई नकदी भी छीनकर ले गए। आरोपियों ने उसका रजिस्टर भी फाड़ दिया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रंजिश के चलते युवक को गोली मारी 
कांधला। सुन्ना मार्ग पर पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को राजकीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

मुजफ्फरनगर के गांव डूंगर निवासी सुनील (28) की गांव के ही सोनू पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार सोमवार को सुनील कस्बे में घरेलू सामान खरीदने आया था।

दोपहर बाद सुनील साइकिल से गांव लौट रहा था। वह गांव सुन्ना रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो गांव डूंगर निवासी सोनू ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनील को रोक कर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने सुनील को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ ही राहगीर मौके पर जमा हो गए।

 सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी  हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मामले मेें थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना है कि घटना की सूचना मिली है पुलिस जांच कर रही है, अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें