फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला/शामली। फीस जमा होने पर प्रताड़ित करने की वजह से छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्र के परिजनों तथा सैनी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कराने तथा स्कूल की मान्यता समाप्त कराने की मांग की। 
विज्ञापन

  बृहस्पतिवार शाम कस्बे के मोहल्ला खकरोबान निवासी भानू प्रताप सैनी ने बताया था कि उसका 16 वर्षीय बेटा गौरव सैनी रेलवे रोड स्थित ईडन कांन्वेंट स्कूल में कक्षा-नौ का छात्र था। गत 25 मार्च को वह स्कूल में परीक्षा देने गया था। आरोप है कि प्रधानाचार्य बाल किशन सिन्हा तथा दो अध्यापकों ने गौरव को परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया। कहा कि रुकी हुई तीन महीने की फीस जमा कराओ, तभी परीक्षा में शामिल होने देंगे।   गौरव के साथ मारपीट भी की गई थी। इस कारण हताश होकर गौरव सैनी ने घर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। 31 मार्च सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता भानु प्रताप सैनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार सुबह मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार तथा सैनी समाज के लोगों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान गौरव की मां पुलिस से यही कह रही थी कि ऐसे प्रधानाचार्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, जिसके कारण मेरे लाल ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। सैनी समाज के लोगों ने स्कूल की मान्यता समाप्त कराए जाने की मांग की। 
  चेतावनी दी कि अगर इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, तो पूरा समाज एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति बनाएगा। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर आईपीसी धारा 306 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें