फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर महंत की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Thu, 03 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांधला। महिला से छेड़छाड़ करने पर आक्रोशित लोगों ने महंत की धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव में धर्म स्थल पर दूसरे जनपद का महंत रहता है। बुधवार सुबह गांव निवासी महिला पूजा अर्चना करने के लिए धर्म स्थल पर आई थी। आरोप है कि महंत ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर हंगामा हो गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया।

आक्रोशित लोगों ने महंत की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। गांव के धर्म स्थल पर ऐसी घटना होने से लोगों में रोष बना हुआ है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा का कहना है कि इस तरह के मामले की शिकायत उन्हें मिली है। अगर पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी जाएगी, तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



उधर, थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो अध्यापिकाएं कस्बे में ही निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए जाती हैं। मंगलवार को स्कूल जाते समय तीन युवकों ने बीच रास्ते उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों अध्यापिकाओं के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की गई।
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर लोगों ने उनमें से एक युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया था। थानाध्यक्ष आरके शर्मा का कहना है कि हिरासत में लिए गए छेड़छाड़ के आरोपी आरिफ नई बस्ती निवासी को जेल भेज दिया गया और फरार दोनों साथियों शादीन और इसरार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें