फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को दबोचा

Tue, 10 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। चौकी चौसाना क्षेत्र में भड़ी के यमुना बांध पर पुलिस और स्कार्पियो सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से स्कार्पियो, मस्कट बंदूक, कारतूस और 20 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ झिंझाना और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर चौसाना चौकी पुलिस ने भड़ी यमुना बांध पर घेराबंदी की। इस दौरान स्कार्पियो छोड़कर बदमाश भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।   जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। चौसाना चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रहमान पुत्र दोस मोहम्मद चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी का रहने वाला है। रहमान के खिलाफ लूट और हत्या की कोशिश का मामला चौकी पर दर्ज है, जबकि हरियाणा   के कुरुक्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें