फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से मारकर युवक की हत्या

Mon, 01 Feb 2016 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मामूली विवाद में रविवार देर रात तीन युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर मार डाला। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


   मोहल्ला आलदरम्यान निवासी विनोद कुमार का पुत्र विकास(22)  मजदूरी पेशा था। रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे विकास घर जा रहा था। उसे मोहल्ले की ही तीन युवक मिल गए। जिससे विकास की कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने विकास की डंडों से पिटाई कर दी। सिर में डंडा लगने से सड़क पर ही गिरकर बेहोश हो गया।

इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।  परिजनों ने विकास को कैराना के ही अस्पताल में पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे शामली रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शामली अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कैराना इंसपेक्टर वीपी सिंह सूचना पर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी युवक घर से फरार हैं। देर रात तक परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें