फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाले पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती

Mon, 01 Feb 2016 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के गांव बडरा कासमपुर के एक झाले पर शनिवार रात डकैतों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया। वह ससुराल से मायके आई झाला स्वामी की बहन के जेवर समेत करीब सवा लाख रुपये का माल लूट ले गये। भागते वक्त बदमाशों और ग्रामीणों में फायरिंग भी हुई। परिवारवालों ने एक बदमाश को पहचान भी लिया। मुआयना कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी सरदार लवजीत सिंह अपनी मां परमजीत कौर के साथ बाहरी हिस्से में बने झाले पर रहते हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपनी बहन मनदीप कौर का विवाह पंजाब में कर दिया था। पंद्रह दिन पूर्व मनदीप कौर अपने मायके मां से मिलने आई थी। मनदीप कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने झाले पर धावा बोल दिया और मां तथा भाई को तमंचे दिखाकर उठा लिया और पिटाई कर दी। बाद में उसे भी जगाकर उसके कमरे की तलाशी शुरू कर दी। मनदीप कौर के मुताबिक उसके पास से 3500 रुपये, सोने का हार, अंगूठी, कुंडल समेत करीब चार तोला सोने के जेवर लूट लिये। पड़ोसी रजविंदर कौर शोर सुनकर जाग गईं और भागकर बराबर में स्थित गुरुद्वारे पर पहुंच गईं। तब आसपास के तमाम लोग एकजुट हो गए। भनक पाकर डकैत भागने लगे। तब डकैतों और ग्रामीणों में फायरिंग शुरू हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परमजीत कौर ने बताया कि एक बदमाश को उन्होंने बल्ब की रोशनी में पहचान लिया। वह ग्राम मेवा निवासी टेंपो चालक है जो कई बार उनके झाले पर सामान लेकर आया है। उसे नामजद कराते हुए उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


पहले राइफल चोरी, अब डकैती से दहशत
फरीदपुर। कोतवाली क्षेत्र में रोज ही बड़ी वारदात करके किसी गैंग ने दहशत फैला दी है। लगता है कि फरीदपुर को किसी गैंग ने घेर लिया है। कस्बे के पश्चिम में स्थित सिमरा वोरीपुर गांव में शुक्रवार रात डकैतों ने धावा बोलकर राइफल आदि सामान लूटा था। अब पूर्व दिशा के गांव बडरा कासमपुर में डकैती डाल दी। इससे पहले आश्रम में बड़ी लूट की गई थी। हालांकि उस लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया पर इन वारदातों से पुलिस बैकफुट पर है।
किसान से 11 हजार लूटकर नहर में फेंका
सेंथल-नवाबगंज। क्षेत्र के ग्राम लावाखेड़ा तालिबहुसैन निवासी किसान नत्थूलाल श्रीवास्तव शनिवार को बाइक से नवाबगंज की एलडीबी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। रास्ते में नहर मार्ग पर ग्रेम डाम के पास दो बाइक लेकर खड़े छह लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोका और माचिस मांगी। नत्थूलाल ने रुककर उन्हें जेब से माचिस निकालकर दी तो इन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। उनकी पेंट की जेब से 11 हजार रुपये निकाल लिए और उन्हें नहर में धकेलकर ग्रेम की ओर भाग गए। घबराये नत्थूलाल गांव लौट गए और पुलिस को तहरीर तक नहीं दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 हजार रुपये स्वेटर के नीचे शर्ट की जेब में रख लिए थे जो बच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें