फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंदा-प्रेमा के और दोस्तों की तलाश

Thu, 01 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। ड्रग माफिया प्रेमा और पलविंदर की दोस्ती ने पुलिस को वेस्ट यूपी के ड्रग माफिया तक पहुंचने का रास्ता दे दिया। पिंदा नाभा जेल ब्रेक करने के बाद कैराना के रास्ते देहरादून जा रहा था। इससे उसके कैराना कनेक्शन का शक पुख्ता हो जाता  है। उसका एक दोस्त मेरठ में भी रहता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


27 नवंबर की शाम कैराना में चेकिंग के दौरान जालंधर (पंजाब) के निहालूगढ़ निवासी पलविंदर उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया गया। पलविंदर पंजाब की नाभा जेल से खालसा लिबरेशन फ्रंट के चीफ मिंटू सहित प्रेमा गैंग के बदमाशों तथा अन्य आतंकियों को फरार कराने में मददगार बना था।

पानीपत से कैराना होते हुए पलविंदर फार्च्यूनर से देहरादून की तरफ भाग रहा था, तभी उसे कैराना में दबोच लिया गया था। पलविंदर की ड्रग्स माफिया प्रेमा से गहरी दोस्ती के चलते यह आशंका बन गई कि पंजाब के बाद वेस्ट यूपी और देहरादून (उत्तराखंड) में ड्रग्स माफिया बड़ा नेटवर्क खड़ा करने जा रहे थे। उससे पूछताछ के दौरान ही मालूम चला कि उसका एक दोस्त मेरठ में भी रहता है।
विज्ञापन


फिलहाल अधिकारियों ने उसके नाम का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन पलविंदर के मेरठिया दोस्त के साथ ही उसके अन्य कनेक्शनों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, शामली जिले के कैराना और झिंझाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डोडा, चरस, स्मैक की सप्लाई भी की जाती है। मादक पदार्थों की खेप पंजाब से लाई जाती है।

इसके चलते पलविंदर का कैराना और झिंझाना कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। वैसे अभी तक सीधे तौर पर पलविंदर का कैराना या झिंझाना के किसी ड्रग्स सप्लायर से कनेक्शन तो पता नहीं चला है, लेकिन किसी तीसरे शख्स के माध्यम से संपर्क होने से इंकार भी नहीं किया जा रहा है। 

पलविंदर को फिलहाल पंजाब पुलिस कस्टडी में ले गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी उसे कस्टडी रिमांड में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ताकि पुलिस उससे गहन पूछताछ कर स्थानीय कनेक्शन के बारे में जानकारी की जा सके।    डॉ. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें