फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों का गैंग दबोचा

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली थानाभवन पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों की जानकारी देते एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में क्राइम ब्रांच और थानाभवन पुलिस ने पशु चोरों का अंतर जनपदीय गैंग गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग मेरठ के बदमाशों का है, जिनमें तीन    बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने थानाभवन क्षेत्र की   तीन वारदातों का खुलासा कर लूटी गई आठ भैंस, ट्रक, बोलेरो सहित असलहे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच और थानाभवन पुलिस ने बुधवार शाम सहारनपुर मार्ग पर हिंड पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान ट्रक और बोलेरो सवार छह बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में  बदमाशों ने थानाभवन क्षेत्र में हुई पशु चोरी और लूट की तीन वारदातें कबूलीं, जिसमें भैंसानी इस्लामपुर निवासी किसान के यहां से डकैती डालकर आठ पशु ले जाने की वारदात का भी खुलासा हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त गिरोह थानाभवन, शामली और आसपास के इलाकों से पशु चोरी करके मेरठ और गाजियाबाद ले जाकर बेचता था। 
विज्ञापन


वारदात की मुखबिरी गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी मंगता करता था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ निवासी डेयरी संचालक अनीस को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने इन बदमाशों से चोरी कर ले जाई गई छह भैंसें दो लाख रुपये में खरीदी थी। 

गिरफ्तार बदमाशों में मोहब्बत, ईशा और इस्लाम हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस गिरोह ने अब तक शामली जिले से 20 से ज्यादा पशु चोरी और लूट की वारदातों में ले जाकर डेयरी और पशु व्यापारियों को बेच दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें