फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने पर हुआ बवाल

Sun, 02 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। कैराना बाईपास रोड पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी से शराब की दुकान पर रोक लगाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शराब की दुकान को हटा दिया गया था। कस्बे के मेन बस स्टैंड पर पर शराब की दुकानें थी। दोनों शराब की दुकान को बंद करा दिया गया। हाईवे से शराब की दुकानें बंद होने के बाद सेल्समैन कस्बे में दुकानों के लिए स्थान तलाशने लगा।

कैराना बाईपास रोड पर दुकानों के लिए जगह निर्धारित की गई। शनिवार को दोनों दुकानों को वहां पर सेल्समैन खोलने लगा। इस बीच वहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने शराब की दुकानें वहां लगने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच दुकानों के विरोध में महिलाएं भी वहां पर जमा हो गईं।
विज्ञापन


इस बीच दोनों पक्षों के लोगों के बीच में झड़प हुई। कुछ समय के बाद वहां पर डीओ सुधीर कुमार भी अपनी टीम के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीओ के सामने हंगामा करते हुए शराब की दुकानों को वहां से हटवाने का विरोध किया। महिलाओं ने फरियाद की यहां शराब की दुकानों को न खुलने दिया जाए।

यहां पर शराब की दुकानें खुलने से माहौल खराब होगा। उधर, शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने डीओ के सामने बताया कि सारे मानक पूरे करके यहां पर दुकान ली है। उधर, दुकान मालिक गुड्डू सिद्दीकी  ने बताया सभी मोहल्ले के लोगों से राय लेने के बाद दुकान किराए पर दी गई हैं। डीओ ने पूरे प्रकरण में जानकारी लेने तक फिलहाल  शराब की दुकान खोलने पर रोक लगा दी है।

आर्यपुरी में ठेेके को बंद कराया 
कैराना। शराब का ठेका शामली रोड से आर्यपुरी बस्ती में स्थानांतरित हो गया। वहीं, आर्यपुरी बस्ती के लोगों द्वारा क्षेत्र में शराब के ठेके का विरोध करने के कारण पुलिस ने वहां से शराब का ठेका बंद करा दिया।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश है किहाईवे से 500 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका होना चाहिए। शामली रोड पर तहसील के सामने स्थित शराब का ठेका एक अप्रैल को आर्यपुरी बस्ती में चला गया। वहीं, बस्ती में शराब का ठेका खुलने के कारण लोग सड़कों पर उतर आए।इसके बाद, आर्यपुरी बस्ती के लोग शराब के ठेके के विरोध में कोतवाली पहुंचे तथा शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें