फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान का कोर्ट में समर्पण

Sun, 02 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
कांधला। दो माह पूर्व हुई किसान की हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी आरोपी ग्राम प्रधान ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव कनियान निवासी किसान मांगेराम की ग्राम प्रधान रामलखन ने अपने भाई परमाल व सोनू, विपिन व नितिन के साथ मिलकर रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। विरोध करने पर किसान की पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


मामले में मृतक किसान के पुत्र ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनू ओर नितिन को हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद विपिन और परमाल ने पुलिस की दबिश के चलते न्यायालय में समर्पण कर दिया था, लेकिन आरोपी ग्राम प्रधान रामलखन फरार चल रहा थे। उधर, थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने फरार आरोपियों पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। 

दबिश के चलते शनिवार को ग्राम प्रधान रामलखन ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। उधर, मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें