फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपाप के हेड क्लर्क की चाकू से गोदकर हत्या 

Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांधला । नगर पालिका परिषद कांधला के हेड क्लर्क की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। देर रात कमरे में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई । गुस्साए लोगों ने रेलवे रोड पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक उनका हंगामा जारी था।
विज्ञापन

कांधला कस्बा के रहने वाले मौहम्मद शमीम नगर पालिका परिषद कांधला में वरिष्ठ लिपिक थे। कस्बा के मोहल्ला सरावज्ञान में यूको बैंक के पास मकान में प्रथम मंजिल पर कमरे में अक्सर वह अपने सहयोगी पालिका कर्मियों के साथ बातचीत करने जाते थे।   मंगलवार रात करीब साढे दस बजे कमरे से बहता हुआ ब्लड सीढी से नीचे तक पहुंच गया, जिसे देखकर पड़ोसी हैरान हो गए। ऊपर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में खून से लथपथ शमीम का शव पडा मिला। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। सैकडों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कांधला थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
  शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई । शमीम के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किये गए है। चाकू से गर्दन काट रखी थी । हत्या की वजह का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। देर रात साढे़ ग्यारह बजे तक मौके पर भारी भीड़ जमा रही। लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रेलवे रोड पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात पुलिस अधिकारी उनको समझाने की कोशिश में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें