फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कुंआ पर दर्जी को गोली मारी

Sun, 20 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर के मौहल्ला नौकुआं रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने  एक दर्जी  को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला नौकुंआ रोड पर हाजी इस्लाम की डिलाईट नाम से टेलर की दुकान है।  शनिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान  पर काम कर रहा था।  दो बाइक सवार बदमाशों ने  दुकान पर पहुंचकर हाजी इस्लाम को निशाना बनाते हुए उसपर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।


घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सीओ सिटी निशांक शर्मा, एएसपी वीके मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। घायल दर्जी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने देर रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी थी। सीओ ने बताया कि गोली सर्दी के सिर को छूते हुए निकल गई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें