शामली। नगर के मौहल्ला नौकुआं रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दर्जी को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला नौकुंआ रोड पर हाजी इस्लाम की डिलाईट नाम से टेलर की दुकान है। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान पर काम कर रहा था। दो बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर हाजी इस्लाम को निशाना बनाते हुए उसपर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सीओ सिटी निशांक शर्मा, एएसपी वीके मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। घायल दर्जी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
परिजनों ने देर रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी थी। सीओ ने बताया कि गोली सर्दी के सिर को छूते हुए निकल गई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।