फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेश में आकर बच्चे की जान की दुश्मन बन गई मां  

Thu, 13 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के एक गांव में दंपति के बीच हुए विवाद के बाद महिला आवेश में आ गई और तीन महीने के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।  परिजनों ने इस मामले में पुलिस को को सूचना नहीं दी। परिजनों ने बच्चे का शव दफना दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर की है। शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बागपत निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद परिवार में तीन बच्चे पैदा हुए, जिनमें दो बेटियां और तीसरा सबसे छोटा तीन माह का बेटा था। बुधवार दोपहर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने गोद में लिए बेटे को जमीन पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव में फैल गई। लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के गांव में पहुंचने से पहले ही परिजनों ने गुपचुप ढंग से बच्चे का शव दफना दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया।   

चौकी इंचार्ज ऊन को किया लाइन हाजिर 
ऊन। पुलिस चौकी ऊन पर तैनात उपनिरीक्षक चरण सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। अब उनके स्थान पर अवनीश अष्टवाल को ऊन चौकी प्रभारी बनाया गया है। बुधवार दोपहर बाद अवनीश अष्टवाल ने चौकी पर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें