शामली। हसनपुर में दो पक्षों में रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनुपर निवासी वेदसिंह और धर्मवीर के परिवार में पुराना झगड़ा चला आ रहा है। रविवार को दोनों पक्ष किसी बात को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर चढ़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में वेदसिंह की ओर से धर्मवीर, संदीप, अंकित, डेविड व सोनू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने तथा फायरिंग करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, पुलिस ने दूसरे पक्ष धर्मवीर की ओर से भी लोकेंद्र, नरेंद्र, मुकेश, धीरज, नीरज के खिलाफ लाठी-डंडो से जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी कुलदीप के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दोनों पक्षों की जांच की जा रही है।